Latest Updates

5/recent/ticker-posts

कंप्यूटर की इनपुट और आउटपुट डिवाइस : Computer Input and Output Device

मित्रो आज हम अपने इस नए सेगमेंट में कंप्यूटर के इनपुट और आउटपुट डिवाइस के बारे में जानेगे की कंप्यूटर  कौन से डिवाइस इनपुट होती है और कौन सी आउटपुट, साथ ही हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे की किस डिवाइस से क्या क्या काम किया जाता है  तो आइये जानते है….

जैसा की हम सभी लोग यह जानते है की कंप्यूटर सिस्टम में दो प्रकार की डिवाइस का उपयोग किया जाता है वह है --

  1. इनपुट डिवाइस (Input Device) 
  2. आउटपुट डिवाइस (Output Device) 

Input Output
Input & Output Devices

1) Input Device:

कंप्यूटर सिस्टम में डाटा पर प्रोसेसिंग (CPU द्वारा गणना) करने के लिए जिस डिवाइस की सहायता से हम सभी डाटा को इनपुट (कंप्यूटर को डाटा देना ) करते है उस डिवाइस को इनपुट डिवाइस के नाम से जानते है  

जैसे - की-बोर्ड, माउस, ट्रैकबॉल, लाइटपेन, टच स्क्रीन  आदि 

Key-Board:

की-बोर्ड कंप्यूटर सिस्टम का सबसे अहम इनपुट डिवाइस है यह एक टाइपराइटर की भांति दिखने वाली डिवाइस है  जिनके माध्यम से डाटा को टाइप करके कंप्यूटर सिस्टम में इनपुट किया जाता है | एक की -बोर्ड बहुत सारी keys का समूह है जिसपर हिंदी और इंग्लिश की वर्णमाला, Number Keys के साथ साथ और भी बहुत सारी keys होती जिनके माध्यम से डाटा को इनपुट करने  सहायता मिलती है  
"कीबोर्ड के जनक Christopher Latham Sholes है|" 
keyboard Image
Key-Board 
एक कीबोर्ड मुख्यतः तीन प्रकार का होता है-

  • Normal Keyboard- (इस प्रकार के कीबोर्ड में 100 से 105 Keys होती है)

  • Multi Keyboard- (इस प्रकार के कीबोर्ड में 105 से ज्यादा Keys होती है) 

  • Wireless Keyboard- (इस प्रकार के कीबोर्ड में केबल का उपयोग नहीं होता है इसको ट्रांसमीटर और रिसीवर डिवाइस के द्वारा उपयोग किया जाता है) 

  • Virtual Keyboard- (यह एक ऑनलाइन कीबोर्ड होता है)

Mouse: 

माउस एक इनपुट डिवाइस है इसे पॉइंटिंग डिवाइस के नाम से भी जाना जाता है क्योकि यह किसी भी Option को  Point करके खोलता है माउस एक चूहे की आकर में होने के कारण इसको माउस नाम दिया गया है  

    "माउस के जनक Douglas Engelbart है|"     

Mouse Image
Mouse  
माउस मुख्यतः तीन प्रकार का होता है-
  1. Mechanical Mouse- इस प्रकार के माउस पहले उपयोग किये जाते है | इनका आज के आधुनिक समय  में उपयोग नहीं होता है, पहला माऊस लकड़ी का बना था।) 
  2. Optical Mouse-  (ये माउस दो प्रकार के होते है १) USB Based २) PS2  Based)
  3. Wireless Mouse- (इस प्रकार के माउस में केबल का उपयोग नहीं होता है, यह सेंसर और                ट्रांसमीटर आधारित डिवाइस के माध्यम से कार्य करते है।)

trackball : 

ट्रैकबॉल भी माउस की तरह एक इनपुट डिवाइस है , ट्रैकबॉल एक स्थिर डिवाइस है अर्थात ट्रैकबॉल, माउस की तरह इधर उधर move करने वाली डिवाइस नहीं है, और साथ ही इसमें अधिक स्थान की आवश्यकता नहीं होती है। इसमें एक बॉल लगी होती है जिसके द्वारा कर्सर या पॉइंटर को या किसी भी ऑब्जेक्ट पर कार्य किया जाता है 

Trackball Image
Trackball 

1) Output Device:

 कंप्यूटर सिस्टम में जिन हार्डवेयर का प्रयोग प्रोसेस किये गए डाटा को इंफॉर्मेशन  के रूप में प्रदर्शित करने के लिए लिया जाता है आउटपुट डिवाइस कहलाती है |  

प्रदर्शित इंफॉर्मेशन  दो प्रकार की होती है - 

१. सॉफ्ट कॉपी (Soft Copy)  

२. हार्डकॉपी (Hard Copy)

नोट :  जो इंफॉर्मेशन सॉफ्टवेयर में प्रदर्शित होती है उन्हें सॉफ्टकॉपी (Soft Copy) कहते है  और जो इंफॉर्मेशन प्रिटं करके पेपर पर प्रदर्शित होती है उन्हें हार्डकॉपी (Hard Copy) कहते है |

जैसे - 

1 ) V.D.U :-    इसका फुल फॉर्म Visual Display Unit होता है | आम भाषा में इसे ही मॉनिटर कहा जाता है। इसकी स्क्रीन का रेसोलुशन पिक्सेल में नापा जाता है।  इसका मेज़रमेंट diagonal किया जाता है। यह आउटपुट सॉफ्टकॉपी के रूप में प्रदर्शित करता है। 

"इसका निर्माण John Ericsson  ने किया था। "

मॉनिटर निम्न प्रकार का होता है -

अ)L.E.D (Light Emitting Display )

ब) L.C.D (liquid Crystal Display  )

स) T.F.T (Thin  Film  Transistor )

द ) C.R.T (Cathode Ray Tube )

मॉनिटर इमेज
Monitor 

2 )प्रिंटर  (Printer ):- 

प्रिंटर एक प्रकार का आउटपुट डिवाइस है जिसका प्रयोग इनफार्मेशन को पेपर पर प्रिंट करने के लिए किया जाता है।  प्रिंटर की प्रिंटिंग यूनिट DPI (Dots per Inch ) होती है.

प्रिंटर मुख्यतः दो प्रकार का होता है -

1 ) इम्पैक्ट प्रिंटर (Impact Printer)

2 ) नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर (Non Impact Printer)

इम्पैक्ट प्रिंटर(Impact Printer):- 

वे प्रिंटर जिनमे रिबन के टकराव से करैक्टर प्रिंट होते है , इनका मुख्य प्रयोग बल्क प्रिंटिंग में होता है क्योकि ये अधिक महंगे नहीं होते। 

ये निम्न प्रकार के होते है -

१) D.M.P (Dot  Matrix Printer )    

२) Daisy  Wheel 

computer printer
Dot Matrix Printer 

*नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर (Non Impact Printer):- 

इस प्रकार के प्रिंटर रिबन पर आधारित नहीं होते है। ये पुरे पेज को एक ही समय में प्रिंट कर देते है। ये दो प्रकार के होते है - 

१) लेज़र प्रिंटर (Laser Printer):- इस प्रकार के प्रिंटर  अधिक महंगे होते है। इन प्रिंटर्स में लिक्विड इंक का प्रयोग किया जाता है और ये हाई क्वालिटी ग्राफ़िक्स प्रिंट करते है। 

२) इंकजेट प्रिंटर्स (Inkjet Printer):- ये प्रिंटर ज्यादा महंगे नहीं होते है। इनमे सॉलिड इंक का प्रयोग किया जाता है

Computer Printer
Printer

Conclusion:

हम सभी ने इस लेख में इनपुट और आउटपुट डिवाइस क्या है ? और इनपुट और आउटपुट  डिवाइसन के प्रकार (What is input and output device? and type of input and output device) के बारे में जाना। अगर आपको यह लेख पसंद आयी हो, तो आप कृपया इस लेख को अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर जरुर साझा (Share) कीजिये। इसके अलावा अगर आपके पास में इस लेख (Article) को लेकर कोई भी सुझाव या doubts है, तो हमे नीचे Comments करके अवश्य बताए।   

Co-Published By- Shivani & Sandhya (Lucknow)


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ